विघ्नहर्ता 2025: इंदौर की बेटी पूजा गर्ग सम्मानित — दिव्यांगता को हराकर कैंसर जागरूकता की मिसाल

पूजा गर्ग को विघ्नहर्ता 2025 अवॉर्ड — कृष्णा गुरुजी द्वारा तिरंगे दुपट्टे के साथ सम्मान

Share This Post

विघ्नहर्ता 2025: इंदौर की बेटी पूजा गर्ग सम्मानित — दिव्यांगता को हराकर कैंसर जागरूकता की मिसाल

इंदौर, 4 सितम्बर 2025: गणेश आरती को मानव सेवा से जोड़ने की प्रेरक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए,
अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक हीलर कृष्णा गुरुजी ने इंदौर की अंतरराष्ट्रीय  (कायक) खिलाड़ी
पूजा गर्ग को विघ्नहर्ता 2025 अवॉर्ड से सम्मानित किया। कृष्णा गुरुजी ने तिरंगे दुपट्टे से
उनका स्वागत करते हुए कहा—“आपने अपने शरीर के विघ्नों को हराकर पहले स्वयं की विघ्नहर्ता बनीं और आज कैंसर मरीजों के
जीवन के विघ्न दूर कर ‘दोहरी विघ्नहर्ता’ का उदाहरण प्रस्तुत किया।”

स्पाइनल सर्जरी के बाद धड़ के हिस्से में लकवे (paraplegia) की चुनौती के बावजूद पूजा गर्ग ने हिम्मत नहीं हारी।
वे कैंसर मरीजों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती हैं और एक पैरा-कैनो (कायक) एथलीट के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं—
जापान, इटली, पोलैंड, उज़्बेकिस्तान जैसे देशों में उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई।

10th-global-healing-day-krishna-guruji-2025 pitru-pranayama kalyug-puran-ebook-launch

2024–2025 में उन्होंने इंदौर से नाथुला पास तक लगभग 4,500 किमी का
अद्भुत सोलो बाइक राइड पूरा किया, जिसे उन्होंने कैंसर जागरूकता के नाम समर्पित किया। यह उपलब्धि उन्हें
देश की उन पहली paraplegic महिलाओं में शुमार करती है जिन्होंने विशेष व्हील-असिस्टेड बाइक से यह कठिन यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।

वीडियो: विघ्नहर्ता 2025 सम्मान — पूजा गर्ग (2:24)

“आपने देश का नाम ऊँचा किया है—दिव्यांगता के विघ्नों पर विजय पाकर कैंसर मरीजों के भी विघ्न दूर कर रही हैं।
आप तो दोहरी विघ्नहर्ता हैं।”
कृष्णा गुरुजी

धन्यवाद ज्ञापन में कहा—“कृष्णा गुरुजी घर आकर विघ्नहर्ता अवॉर्ड देकर मुझे
जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं इंदौरवासियों को विश्वास दिलाती हूँ कि मैं अपनी विषमताओं से परे नए कीर्तिमान बनाकर
शहर और देश का नाम ऊँचा करती रहूँगी।”

मुख्य उपलब्धियाँ

  • अंतरराष्ट्रीय पैरा-कैनो (कायक) एथलीट — भारत का प्रतिनिधित्व (जापान, इटली, पोलैंड, उज़्बेकिस्तान)
  • इंदौर-से-नाथुला पास ~4,500 किमी सोलो राइड (2024–2025) — कैंसर जागरूकता हेतु
  • कैंसर मरीजों के लिए परामर्श एवं सपोर्ट अभियानों में सक्रिय योगदान

कृष्णा गुरुजी विगत 7 वर्षों से
गणेश आरती को मानव सेवा से जोड़ते हुए हर वर्ष शहर के 10 विघ्नहर्ताओं को
उनके घर जाकर सम्मानित करते हैं। इस अवसर पर कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी से
अनिल कुमार और आकाश नागर भी उपस्थित रहे।


Facebook पोस्ट

View this post on Facebook

Facebook पर देखें ↗


X (Twitter) पोस्ट

X पर देखें ↗


और पढ़ें



Subscribe To Our Newsletter

Get updates and learn from the best

More To Explore

International Yoga Day 2026 journey of Krishna Guruji from wheelchair to world records promoting yoga for humanity and social inclusion
Blog

International Yoga Day Journey – Krishna Guruji

International Yoga Day 2026 celebrates Krishna Guruji’s inspiring 11-year yoga journey from wheelchair to world records. Discover how yoga transformed lives through unique initiatives with prisoners, leprosy patients, railway porters, transgender communities, and more.

व्हीलचेयर से विश्व रिकॉर्ड तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यात्रा के दौरान कृष्णा गुरुजी
Blog

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यात्रा: व्हीलचेयर से विश्व रिकॉर्ड तक, कृष्णा गुरुजी ने योग को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया

2015 के योग ऑन व्हील अभियान से लेकर 2026 में भैरोगढ़ जेल तक, कृष्णा गुरुजी की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यात्रा योग को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रेरक कहानी है।

Do You Want To Boost Your Business?

drop us a line and keep in touch

Register Now

Lorem Ipsum dolar